हमारा प्रयास हिंदी विकास आइये हमारे साथ हिंदी साहित्य मंच पर ..

गुरुवार, 31 मार्च 2011

बेटी को भी जन्मने दो


मचल रही तो दिल में धड़कन,

उसको जीवन पाने दो।
होंठों की कोमल मुस्कानें,
गुलशन में खिल जाने दो।

नन्हा सा, मासूम सा कोमल,
गुलशन में है फूल खिला।
पल्लवित-पुष्पित होकर उसको,
जहाँ सुगन्धित करने दो।

खेले, कूदे, झूमे, नाचे,
चह भी घर के आँगन में।
चितवन की चंचलता में,
स्वर्णिम सपने सजने दो।

मानो उसको बेटों जैसा,
आखिर वह भी बेटी है।
आने वाली मधुरम सृश्टि,
उसके आँचल में पलने दो।

धोखा है यह वंश-वृद्धि का,
जो बेटों से चलनी है।
वंश-वृद्धि के ही धोखे में,
बेटी को भी जन्मने दो।

मंगलवार, 29 मार्च 2011

भारत विश्वकप जीतेगा...........पाकिस्तानी खिलाडियों पर जासूस छोडे जा चुके

बाला साहेब ठाकरे की तात्कालिक प्रतिक्रिया प्रधानमन्त्री पर व्यंग कर रही है कि अगर पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री यूसुफ रजा गिलानी को भारत और पाकिस्तान के मध्य मोहाली मे ३० को खेले जाने वाले सेमीफायनल के लिए आमन्त्रित कर सकते है तो २६/११ मुम्बई बम बिस्फोट के अभियुक्त कसाब और जनवरी २००३ संसद पर हुए आतंकी हमले के दोसी अफजल गुरु को भी बुलाना गलत नही होगा ................ठाकरे शायद यह भूल रहे हैं कि किसी भी समस्या का हाल बातचीत से ही हो सकता है ...वर्ना मुम्बई मे केवल मराठी ही रह्ते .......जंग के दम पर राज्य और भूमी जीती जा सकती है दिल नही ....इसलिए तोडफोड से आगे सोचिए ठाकरे साहब ........
यूं टर्न. .......
भारत विश्वकप जीतेगा ...........रिकी पोंटिंग (कप्तान आस्ट्रेलिया)..... हाँ वो इसलिए क्युंकी
पाकिस्तानी खिलाडियों पर जासूस छोडे जा चुके हैं............ .........