हमारा प्रयास हिंदी विकास आइये हमारे साथ हिंदी साहित्य मंच पर ..

शनिवार, 1 जनवरी 2011

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं {Kavita} Santosh kumar "pyasa"

आया नव वर्ष
लाया नव हर्ष
भर गई जीवन में नव्  उमंग
छा गई जीवन में नव तरंग
सबके मन में है नवल चाह
चुनी है सबने नवल राह
चल पड़ी जीवन की नव प्रवाह
हुआ सबेरा नव ढंग से
रंगे है सब नव रंग से
सुनहली सांझ गुलाबी प्रात:
हर तरफ फ़ैल गई खुशाली
नव वर्ष में है कुछ ऐसी बात
***********************
मेरे और मेरे परिवार की और से आप को एवं आपके परिवार
 के सभी सद्श्यों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं !

शुक्रवार, 31 दिसंबर 2010

नव वर्ष तुम्हारा स्वागत है...


नव वर्ष तुम्हारा स्वागत है
खुशियों की बस चाहत है

नया हो जोश, नया उल्लास
खुशियाँ फैले अपरम्पार

मिटे मँहगाई और भ्रष्टाचार
जीवन स्तर में भी हो सुधार

नैतिकता के ऊँचे मूल्य गढ़ें
सबकी मर्यादा रहे बरकरार

कोई भूखा पेट न सोये
गरीबों का भी हो उद्धार

ऐ नव वर्ष के प्रथम प्रभात
स्तुति तुम्हारी बारम्बार।

आकांक्षा यादव