हमारा प्रयास हिंदी विकास आइये हमारे साथ हिंदी साहित्य मंच पर ..

बुधवार, 6 मई 2009

‘‘बढ़ते चरण शिखर की ओर: कृष्ण कुमार यादव‘‘ के लोकार्पण हेतु आमंत्रण

सुविख्यात साहित्यकार पद्मश्री गिरिराज किशोर के मुख्य आतिथ्य, वरिष्ठ समालोचक आचार्य सेवक वात्स्यायन की अध्यक्षता एवं राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, उ0प्र0 के संयोजक डाoबद्री नारायण तिवारी व प्रसिद्व बाल साहित्यकार डा0 राष्ट्रबन्धु के विशिष्ट आतिथ्य में कृष्ण कुमार यादव के व्यक्तित्व-कृतित्व को सहेजती पुस्तक ‘‘बढ़ते चरण शिखर की ओर: कृष्ण कुमार यादव‘‘ का लोकार्पण पे्रक्षागार, ब्रह्मानन्द डिग्री कालेज, दि माल, कानपुर में शनिवार, 9 मई 2009 पूर्वान्ह 11 बजे किया जायेगा। प्रमुख वक्तागणों में श्री रामनाथ महेन्द्र, अध्यक्ष-भारतीय बाल कल्याण संस्थान, सबसे कम उम्र में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डा0 गीता मिश्रा, प्राचार्या-बी0एन0एस0डी0 बालिका शिक्षा निकेतन, डा0 विवेक द्विवेदी, प्राचार्य-बी0एन0डी0कालेज,कानपुर, डा0 गायत्री सिंह, हिन्दी विभागाध्यक्ष, अर्मापुर पी0जी0 कालेज, कानपुर, डा0 यतीन्द्र तिवारी, डा0 सूर्य प्रसाद शुक्ल, डा0 रामकृष्ण शर्मा, रो0 शम्भू नाथ टण्डन इत्यादि कृष्ण कुमार यादव के व्यक्तित्व-कृतित्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक-साहित्यिक संस्थाओं द्वारा कृष्ण कुमार यादव का सम्मान एवं अभिनन्दन भी किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में आप सादर आमंत्रित हैं।

निवेदक-
आलोक चतुर्वेदी,

संयोजक- साहित्य संगम एवं उमेश प्रकाशन,
100, लूकरगंज, इलाहाबाद

4 comments:

Amit Kumar Yadav ने कहा…

Mubarak ho KK ji.

Dr. Brajesh Swaroop ने कहा…

Bahut-bahut mubarakvad.

Akanksha Yadav ने कहा…

Congts...

Urmi ने कहा…

मुझे आपका ब्लॉग बहुत बढ़िया लगा! बहुत बहुत बधाई! मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है!