इसी सत्र में प्रतिष्ठित विनोबा नागरी सम्मान कर्नाटक से पधारे नागरी सेवा डा. इसपाक अली को प्रदान किया गया। पुरस्कार में पुण्पगुच्छ, स्मृतिचिन्ह, प्रशस्तिपत्र, शाल तथा आठ हजार की नकद राशि प्रदान की गई। नागरी लिपि के प्रचार- प्रसार में अपना सर्वस्व समर्पित कर देने वाले प. गौरीदत्त की स्मृति में आरंभ किया गया प्रथम प.गौरीदत्त नागरी सेवी सम्मान श्री आनंद स्वरूप पाठक को उनकी दीर्घकालीन नागरी सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। इसके अरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नागरी निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता छात्रों और उनके विद्यालयों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। धन्यवाद ज्ञापन गगनांचल के संपादक डा. अजय गुप्ता ने किया।
भोजनोपरान्त सत्र ‘सूचना प्रौद्योगिकी और नागरी लिपि कम्प्यूटर प्रयोग के संदर्भ में’ विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा को समर्पित रहा। इस सत्र की अध्यक्षता जाने- माने पत्रकार श्री राहुलदेव ने की। वक्ता डॉ. ओम विकास, डॉ. बी.एन.शुक्ला, श्री अनिल जोशी, डॉ.. भारद्वाज ने वर्तमान युग को सूचना का युग बताते हुए इन्टरनेट पर हिन्दी के बढ़ते कदमों से परिचित करवाया वहीं इसके अधिकाधिक प्रयोग के लिए आधुनिकतम प्रौद्योगिकी की जानकारी पर बल दिया। बहुत बढ़ी संख्या में उपस्थित हिन्दी, नागरी प्रेमियों ने विशेषज्ञों से अनेक प्रश्न भी पूछे जो उनकी रूचि से अधिकं आवश्यकता का प्रमाण थे। अंत में संस्था की कार्यसमिति के सदस्य श्री विनोद बब्बर ने सभागार में उपस्थित विद्वानों, का आभार व्यक्त करते हुए ऐसी कार्यशालाओं की आवश्यकता पर बल दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
आपकी प्रतिक्रियाएं हमारे मार्गदर्शन हेतु आवश्यक है । आप अपने विचारों को बेबाकी से कहें । आपके सुझाव आमंत्रित है।