होने लगा है कम अब आँख का पानी, छलकता नहीं है अब आँख का पानी| कम हो गया लिहाज,बुजुर्गों का जब से, मरने लगा है अब आँख का पानी| सिमटने लगे हैं जब से नदी,ताल,सरोवर सूख गया है तब से आँख का पानी| पर पीड़ा मे बहता था दरिया तूफानी आता नहीं नजर कतरा ,आँख का पानी| स्वार्थों कि चर्बी जब आँखों पर छाई भूल गया बहना,आँख का पानी| उड़ गई नींद माँ-बाप कि आजकल उतरा है जब से बच्चों कि आँख का पानी| फैशन के दौर कि सबसे बुरी खबर मर गया है औरत कि आँख का पानी| देख कर नंगे जिस्म और लरजते होंठ पलकों मे सिमट गया आँख का पानी| लूटा है जिन्होंने मुल्क का अमन ओ चैन उतरा हुआ है जिस्म से आँख का पानी| नेता जो बनते आजकल,भ्रष्ट,बे ईमान हैं बनने से पहले उतारते आँख का पानी|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
आपकी प्रतिक्रियाएं हमारे मार्गदर्शन हेतु आवश्यक है । आप अपने विचारों को बेबाकी से कहें । आपके सुझाव आमंत्रित है।