Pages - Menu

सोमवार, 7 जून 2010

बंद करता हूं जब आंखे............(कविता)...............neeshoo tiwari

बंद करता हूं जब आंखे

सपने आखों में तैर जाते हैं ,

जब याद करता हूँ तुमको 

यादें आंसू बनके निकल जाती हैं ,


ये खेल होता रहता है ,

यूं हर पल , हर दिन ही ,

तुम में ही खोकर मैं ,

पा लेता हूँ खुद को , 

जी लेता हूँ खुद को ,



बंद करता हूँ आंखें तो 

दिखायी देती है तुम्हारी तस्वीर , 

सुनाई देती है तुम्हारी हंसी कानों में,

ऐसे ही तो मिलना होता है तुमसे अब।।



बंद कर आंखें देर तक,

महसूस करता हूँ तुमको ,

और न जाने कब 

चला जाता हूँ नींद के आगोश में ,

तुम्हारे साथ ही ।।

3 टिप्‍पणियां:

आपकी प्रतिक्रियाएं हमारे मार्गदर्शन हेतु आवश्यक है । आप अपने विचारों को बेबाकी से कहें । आपके सुझाव आमंत्रित है।