Pages - Menu

मंगलवार, 20 अप्रैल 2010

धरी लुट गयी (गीत) .............. कुमार विश्वबंधु

धरी
धरी लुट गयी 
सपनों की टोकरी,
मिली नहीं नौकरी।
 
क्या
हम कहें 
कुछ कहा नहीं जाए,
जीवन से  मौत अच्छी
सहा नहीं जाए।
 
झूठे
अरमान हुए सपनें बेइमान हुए, 
अपने अनजान हुए
रहा नहीं जाए।
 
कर
गई बाय बाय 
मुम्बई की छोकरी !
मिली नहीं नौकरी।

धरी धरी लुट गयी ...
 कितने जतन किए
पूरी की पढ़ाई,
फिर भी जमाने में
बेकारी हाथ आई।
 
दर
दर की ठोकर खाते, 
पानी पी भूख मिटाते,
पर हम लड़ते ही जाते
जीवन की लड़ाई।
 
होकर
मजबूर यारों 
करते हैं जोकरी !
मिली नहीं नौकरी।

धरी
धरी लुट गयी ..

5 टिप्‍पणियां:

  1. होकर
    मजबूर यारों
    करते हैं जोकरी !
    मिली नहीं नौकरी।

    आज कल नौकरी आसानी से नही मिलती है.....सुंदर रचना बधाई जी

    जवाब देंहटाएं
  2. कुमार जी ,, कम शब्दों में सब कुछ लिख दिया ..बधाई

    जवाब देंहटाएं
  3. झूठे
    अरमान हुए, स‌पनें बेइमान हुए,
    अपने अनजान हुए
    रहा नहीं जाए।

    कर
    गई बाय-बाय
    मुम्बई की छोकरी !
    मिली नहीं नौकरी।

    kya baat hai bahut khub ...majedaar geet

    जवाब देंहटाएं
  4. धरी धरी लुट गयी सपनो की टोकरी ...
    यथार्थ का बोध कराती अच्छी रचना ...

    जवाब देंहटाएं

आपकी प्रतिक्रियाएं हमारे मार्गदर्शन हेतु आवश्यक है । आप अपने विचारों को बेबाकी से कहें । आपके सुझाव आमंत्रित है।