Pages - Menu

शुक्रवार, 15 मई 2009

वर्षा सिंह की कविता {आमंत्रित कवियत्री } - गर्भ में पल रहे शिशु के लिए प्रार्थना

हे!
तुम आना
ख़ुशियां लाना
और
बांटना भी
तुम मुस्कुराना
और
सबको मुस्कुराने की
वजह देना
हे!
तुम बोलना
बक-बक-बक-बक
पर किसी का
दिल न दुखाना
हे!
तुम्हें ये धरती मिलेगी
जिसे हम सबने
मिलकर उजाड़ा
सारा पानी सोख लिया
सारे पेड़ उखाड़ लिए
सारा तेल धुआं बनाया
सारी बिजली लुटा दी
जब तुम आना
पेड़ उगाना
पानी बचाना
प्रकृति पर जान देना
तुम्हारी ज़िंदगी
प्रकृति का ही तो वरदान है
हे!
तुम आना

8 टिप्‍पणियां:

  1. वर्षा जी आपका हिन्दी साहित्य मंच पर बहुत बहुत स्वागत है । हमारे प्रयास में आपका योगदान सराहनीय है ...........इसके लिए हम आपके आभारी हैं । आपकी एक सकारात्मक संदेश देती हुई बेहद सुन्दर बनी है ।आपने कविता में सरल शब्दों का प्रयोग करते हुए अपनी बात को गंभीरता से प्रस्तुत किया । शुभकामनाएं ।

    जवाब देंहटाएं
  2. bahut hi accha likha hai aap ne .sandesh deti hui aap ki ye rachna . badhai aap ko .

    जवाब देंहटाएं
  3. bahut hi sunder rachna hai . asha hai kilog isse samghege . badhai

    जवाब देंहटाएं
  4. vrsha ji . aapne rachna ke madhyam se sunder bhav prastut kiye hai . saral shabdon me aapne sab kuch aasani se kah diya . bahut bahut subhkamnayen.

    जवाब देंहटाएं
  5. वर्षा जी , साहित्य मंच पर आपकी प्रथम कविता पढ़कर बहुत ही खुशी है । बेहद सशक्त रूप में आपने भाव प्रस्तुत किये । धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  6. आपकी यह रचना से हम सभी को सीख मिलती है , अगर हम अपनाना चाहें तब । सुन्दर रचना के बहुत बधाई आपको ।

    जवाब देंहटाएं
  7. आपकी यह रचना प्रेरणादायक लगी । बेहतरीन कविता के लिए धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं

आपकी प्रतिक्रियाएं हमारे मार्गदर्शन हेतु आवश्यक है । आप अपने विचारों को बेबाकी से कहें । आपके सुझाव आमंत्रित है।