Pages - Menu

रविवार, 28 नवंबर 2010

क्षणिकाएं -----------(डा० ऋतु वार्ष्णेय )

क्षणिकाएं


(1) तुम कौन हो ?
एक पल
एक मौन
एक विश्वास
एक एहसास
या
सिर्फ छल ।


(2)आज शोर अनबना सा है
जैसे कुछ अनकहा सा है
कुछ शांत
कुछ मौन
सब शुन्य है .


(3) छोटा सा सत्य
अवचेतन मन का
छोटा सा सत्य
जो रेशे में कैद
समय की धारा में
संभावना की धुरी पर
टिककर
अपने अर्थ रचने का
उपक्रम करता हुआ
एकाएक
आकाश की सीमा भेद
उसे छुने की
क्षमता रखता है ।

8 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत ही भावमयी रचना , बधाई आपको ।

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी रचनात्मक ,खूबसूरत और भावमयी
    प्रस्तुति कल के चर्चा मंच का आकर्षण बनी है
    कल (29/11/2010) के चर्चा मंच पर अपनी पोस्ट
    देखियेगा और अपने विचारों से चर्चामंच पर आकर
    अवगत कराइयेगा।
    http://charchamanch.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  3. बेहद भावपूर्ण अभिव्यक्ति.........

    http://saaransh-ek-ant.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं

आपकी प्रतिक्रियाएं हमारे मार्गदर्शन हेतु आवश्यक है । आप अपने विचारों को बेबाकी से कहें । आपके सुझाव आमंत्रित है।