Pages - Menu

सोमवार, 23 अगस्त 2010

त्रिपदा अगीत ------डाo श्याम गुप्त.

१.
.अंधेरों की परवाह कोई,
न करे, दीप जलाता जाए;
राह भूले को जो दिखाए |
२.
सिद्धि प्रसिद्धि सफलताएं हैं,
जीवन में लाती हैं खुशियाँ;
पर सच्चा सुख यही नहीं है|
३.
चमचों के मजे देख हमने ,
आस्था को किनारे रख दिया ;
दिया क्यों जलाएं हमीं भला|
४.
जग में खुशियाँ उनसे ही हैं,
हसीन चेहरे खिलते फूल;
हंसते रहते गुलशन गुलशन |
५.
मस्त हैं सब अपने ही घरों में ,
कौन गलियों की पुकार सुने;
दीप मंदिर में जले कैसे ?

1 टिप्पणी:

  1. सिद्धि प्रसिद्धि सफलताएं हैं,
    जीवन में लाती हैं खुशियाँ;
    पर सच्चा सुख यही नहीं है|
    बिलकुल सत्य वचन! उम्दा प्रस्तुती!

    जवाब देंहटाएं

आपकी प्रतिक्रियाएं हमारे मार्गदर्शन हेतु आवश्यक है । आप अपने विचारों को बेबाकी से कहें । आपके सुझाव आमंत्रित है।