Pages - Menu

बुधवार, 21 जुलाई 2010

गजल.........................दीपक शर्मा

माफ़ कर दो आज देर हो गई आने में 
वक़्त लग जाता है अपनों को समझाने में।


किरण के संग संग ज़माना उठ जाता है 
.देखना पड़ता है मौका छुप के आने में ।


रूठ के ख़ुद को नहीं ,मुझको सजा देते हो 
क्या मज़ा आता है यूं मुझको तड़पाने में ।


एक लम्हे में कोई भी बात बिगड़ जाती है 
उम्र कट जाती है उलझन कोई सुलझाने में ।


तेरी ख़ुशबू से मेरे जिस्म "ओ"जान नशे में हैं 
"दीपक" जाए भला फिर क्यों किसी मयखाने में ।

8 टिप्‍पणियां:

  1. इन्हे प्रोत्साहन देना चाहिये लेकिन और मेहनत ज़रूरी है ।

    जवाब देंहटाएं
  2. prabhat ji
    kavi deepak sharma ko zara gaur se paden.yeh adab ke jana pahchana naam hai.aap inhe protsahan dene ki baat kar rahe hain???sahitya me jinka naam adab se liya jata hai.tippani aadmi ka qad dekhkar ki jati hai.
    ye mere pasdinda shaayar hain isliye likh raha hoon
    aaditiya

    जवाब देंहटाएं
  3. ek ek sher wazni hai.kam alfaz me poori baat.kiya baat hain deepak sahib.hum to aapke waise bhi murid hain.aapki nazm ka koi sani nahi aaj hindustaan me.mashaallah
    रूठ के ख़ुद को नहीं ,मुझको सजा देते हो
    क्या मज़ा आता है यूं मुझको तड़पाने में ।


    एक लम्हे में कोई भी बात बिगड़ जाती है
    उम्र कट जाती है उलझन कोई सुलझाने में ।
    behtarin
    salim

    जवाब देंहटाएं

आपकी प्रतिक्रियाएं हमारे मार्गदर्शन हेतु आवश्यक है । आप अपने विचारों को बेबाकी से कहें । आपके सुझाव आमंत्रित है।