उसने चाहा था घर
बना मकान
खप गयी जिंदगी
वह सुखी होना चाहता था
इसलिए मारता रहा मच्छर
मक्खी, तिलचट्टे ...
फांसता रहा चूहे
सफर में
जैसे डूबा रहे कोई सस्ते उपन्यास में कोई
कि यूं ही बेमतलब कट गयी उम्र
अनजान किसी रेलवे स्टेशन पर
कोई कुल्हड़ में पिये फीकी चाय
और भूल जाए
वह भूल गया जवानी के सपने
आदर्श, क्रांतिकारी योजनाएँ
उस लड़की का चेहरा
विज्ञापन के बाजार में
वह बिकता रहा
लगातार बेचता रहा ------
अपने हिस्से की धूप
अपने हिस्से की चाँदनी
और मर गया !
waah badi goodh kavita hai...sirji...
जवाब देंहटाएंविज्ञापन के बाजार में
जवाब देंहटाएंवह बिकता रहा
लगातार बेचता रहा ------
अपने हिस्से की धूप
अपने हिस्से की चाँदनी
बहुत गहरई लिए हुए एक संवेदनशील रचना..बधाई
vaah bahut hi gahan..........aap ki post kal ke charcha manch par le li gayi hai.
जवाब देंहटाएं