Pages - Menu

शनिवार, 22 मई 2010

सीख................(गजल).................श्यामल सुमन

रो कर मैंने हँसना सीखा, गिरकर उठना सीख लिया।
आते-जाते हर मुश्किल से, डटकर लड़ना सीख लिया।। 

महल बनाने वाले बेघर, सभी खेतिहर भूखे हैं।
सपनों का संसार लिए फिर, जी कर मरना सीख लिया।। 

दहशतगर्दी का दामन क्यों, थाम लिया इन्सानों ने।
धन को ही परमेश्वर माना, अवसर चुनना सीख लिया।।

रिश्ते भी बाज़ार से बनते, मोल नहीं अपनापन का। 
हर उसूल अब है बेमानी, हँटकर सटना सीख लिया।। 

फुर्सत नहीं किसी को देखें, सुमन असल या कागज का।
जब से भेद समझ में आया, जमकर लिखना सीख लिया।।

9 टिप्‍पणियां:

  1. waah bahut khoob....
    रिश्ते भी बाज़ार से बनते, मोल नहीं अपनापन का।
    हर उसूल अब है बेमानी, हँटकर सटना सीख लिया।।
    sabse achcha laga

    जवाब देंहटाएं
  2. रो कर मैंने हँसना सीखा, गिरकर उठना सीख लिया।
    आते-जाते हर मुश्किल से, डटकर लड़ना सीख लिया।।

    bahut khub ..shandaar gazal

    जवाब देंहटाएं
  3. gazal padhkar accha laga ..jitni bhi tariph ki jaye kam hogi ..

    जवाब देंहटाएं
  4. फुर्सत नहीं किसी को देखें, सुमन असल या कागज का।
    जब से भेद समझ में आया, जमकर लिखना सीख लिया।।

    bahut hi acchi gazal ...dhanyavaad

    जवाब देंहटाएं
  5. रो कर मैंने हँसना सीखा, गिरकर उठना सीख लिया।
    आते-जाते हर मुश्किल से, डटकर लड़ना सीख लिया।।

    सही नजरिया ।
    अच्छी ग़ज़ल लिखी है सुमन जी ।

    जवाब देंहटाएं
  6. लाजवाब! बेहतरीन! उम्मीदों की बात करती, हालात की बात करती शानदार ग़ज़ल !

    जवाब देंहटाएं
  7. फुर्सत नहीं किसी को देखें, सुमन असल या कागज का।
    जब से भेद समझ में आया, जमकर लिखना सीख लिया।।
    ......mushkil haalaton se hi to betar sikhta hai aadmi..
    umda prastuti ke liye dhanyavaad

    जवाब देंहटाएं
  8. आप सबके प्रति श्यामल सुमन का विनम्र आभार प्रेषित है। स्नेह बनाये रखें।

    सादर
    श्यामल सुमन
    09955373288
    www.manoramsuman.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं

आपकी प्रतिक्रियाएं हमारे मार्गदर्शन हेतु आवश्यक है । आप अपने विचारों को बेबाकी से कहें । आपके सुझाव आमंत्रित है।