Pages - Menu

मंगलवार, 4 मई 2010

नज़्म .....कवि दीपक शर्मा

बात घर की मिटाने की करते हैं
तो हजारों ख़यालात जेहन में आते हैं

बेहिसाब तरकीबें रह - रहकर आती हैं
अनगिनत तरीके बार - बार सिर उठाते हैं ।
 

घर जिस चिराग से जलना हो तो
लौ उसकी हवाओं मैं भी लपलपाती है 

ना तो तेल ही दीपक का कम होता है
ना ही तेज़ी से छोटी होती बाती है ।
 

अगर बात जब एक घर बसाने की हो तो
बमुश्किल एक - आध ख्याल उभर के आता है

तमाम रात सोचकर बहुत मशक्कत के बाद
एक कच्चा सा तरीका कोई निकल के आता है ।
 

वो चिराग जिससे रोशन घरोंदा होना है
शुष्क हवाओं में भी लगे की लौ अब बुझा

बाती भी तेज़ बले , तेल भी खूब पिए दीया
रौशनी भी मद्धम -मद्धम और कम रौनक शुआ ।
 

आज फ़िर से वही सवाल सदियों पुराना है
हालत क्यों बदल जाते है मकसद बदलते ही

फितरतें क्यों बदल जाती है चिरागों की अक्सर
घर की देहरी पर और घर के भीतर जलते ही ।

6 टिप्‍पणियां:

  1. आज फ़िर से वही सवाल सदियों पुराना है
    हालत क्यों बदल जाते है मकसद बदलते ही

    फितरतें क्यों बदल जाती है चिरागों की अक्सर
    घर की देहरी पर और घर के भीतर जलते ही ।

    शानदार नज़म .दीपक जी .

    जवाब देंहटाएं
  2. फितरतें क्यों बदल जाती है चिरागों की अक्सर
    घर की देहरी पर और घर के भीतर जलते ही ।

    bahut hi badhiya nazam .....

    जवाब देंहटाएं
  3. घर जिस चिराग से जलना हो तो
    लौ उसकी हवाओं मैं भी लपलपाती है

    ना तो तेल ही दीपक का कम होता है
    ना ही तेज़ी से छोटी होती बाती है ।

    wah wah bahut khub ....

    जवाब देंहटाएं
  4. "फितरतें क्यों बदल जाती है चिरागों की अक्सर
    घर की देहरी पर और घर के भीतर जलते ही ।..."

    शानदार नज़्म- शाब्दिक कसाव कुछ कम दिखा --कुछ शब्दावलि अशुद्धियां---

    -घर की = घर को
    - की = कि
    -लौ अब बुझा= लौ अब बुझी,या लो अब बुझा..

    जवाब देंहटाएं
  5. You have to write this things more.Presently there are a fantastic number
    of individuals who are suffering out of difficulties just like overweight
    and abnormal fat currently. The primary reason regarding this scenario is a busy living and unusual schedule
    because of which they can no longer spend appropriate particular attention on their overall health.
    A variety of them do not have actually period to work out.
    For them, the simplest way to keep fit and healthy
    is to start taking the correct vitamin supplements.
    If you want to forward to get an efficient and tested normal supplement,
    Garcinia Cambogia may carry out your needs to much extent.

    The genuine extract of Garcinia Cambogia has been utilized as an powerful weight loss pill.


    Check out my website; premium pure garcinia cambogia

    जवाब देंहटाएं

आपकी प्रतिक्रियाएं हमारे मार्गदर्शन हेतु आवश्यक है । आप अपने विचारों को बेबाकी से कहें । आपके सुझाव आमंत्रित है।