Pages - Menu

शुक्रवार, 14 मई 2010

एक कोशिश ......(कविता).............. संगीता स्वरुप


रात की स्याही जब
चारों ओर फैलती है
गुनाहों के कीड़े ख़ुद -ब -ख़ुद
बाहर निकल आते हैं

चीर कर सन्नाटा 
रात के अंधेरे का
एक के बाद एक ये
गुनाह करते चले जाते हैं।

इनको न ज़िन्दगी से प्यार है
और न गुनाहों से है दुश्मनी 
ज़िन्दगी का क्या मकसद है 
ये भी नही पहचानते हैं।

रास्ता एक पकड़ लिया है 
जैसे बस अपराध का 
उस पर बिना सोचे ही 
बढ़ते चले जाते हैं।

कभी कोई उन्हें 
सही राह तो दिखाए 
ये तो अपनी ज़िन्दगी 
बरबाद किए जाते हैं।

चाँद की चाँदनी में 
ज्यों दीखता है बिल्कुल साफ़ 
चलो उनकी ज़िन्दगी में 
कुछ चाँदनी बिखेर आते हैं।

कोशिश हो सकती है 
शायद हमारी कामयाब 
स्याह रातों से उन्हें हम
उजेरे में ले आते हैं ।

एक बार रोशनी गर 
उनकी ज़िन्दगी में छा गई 
तो गुनाहों की किताब को 
बस दफ़न कर आते हैं 

******************

19 टिप्‍पणियां:

  1. संगीता जी प्रेरणा देती हुई कविता ...सरल शब्दों में ...बहुत बहुत हार्दिक बधाई

    जवाब देंहटाएं
  2. bahut hi sundar kavita lagi ..samaj me aise logo ko sahi karne ki sikh deti rchna ...dhanyavaad

    जवाब देंहटाएं
  3. aap hamesha hi bahut accha likhti hai ...iss baar bhi accha prayas kiya ..pasand aaya ..aabhar

    जवाब देंहटाएं
  4. bahut acchi lagi kavita ..aisi hi soch ki jarurat hai ..aaj

    जवाब देंहटाएं
  5. बेहद खूबसूरत रचना निकली मैम आपकी कलम से एक बार फिर..

    जवाब देंहटाएं
  6. एक बार रोशनी गर
    उनकी ज़िन्दगी में छा गई
    तो गुनाहों की किताब को
    बस दफ़न कर आते हैं
    ...prabhavshali rachna..
    bahut dhanyavaad.....

    जवाब देंहटाएं
  7. कोशिश हो सकती है
    शायद हमारी कामयाब
    स्याह रातों से उन्हें हम
    उजेरे में ले आते हैं ।

    koshishe kaamyaab hoti hai...

    chalo aaj ek koshish ham bhi karte hai...
    kisi bhramit yuva ki syah raah ki roshni ham bhi bante hai...

    bhahut acchhi sandesh deti hui rachna. badhayi.

    जवाब देंहटाएं
  8. एक बार रोशनी गर
    उनकी ज़िन्दगी में छा गई
    तो गुनाहों की किताब को
    बस दफ़न कर आते हैं

    bahut bahut achchi kavita Mumma.......woh line yaad aayi ''paap se ghrina karo paapi se nahin''.............:):)

    जवाब देंहटाएं
  9. जितनी अच्छी शुरूआत, उतना ही अच्छा अंत!

    जवाब देंहटाएं
  10. कोशिश अच्छी की है आपने , शुभकामनाएं । प्रयास जारी रहे । कविता के भाव सुंदर बन पडे हैं , आभार ,अभी निखार की बहुत गुंजाईश छोडी हुई है आपने , उम्मीद है कि भविष्य में बहुत कुछ पढने गुनने को मिलने वाला है ।

    जवाब देंहटाएं
  11. mumma..ye nazm pahle bhi padhi hai maine...sachmuch agar sahi rasta dikhaya jaye to kai andheron ko ujala mil jaye.. sarthak nazm hai mumma.. :)

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत ही सटीक रचना………………समाज को जागृति की नयी दिशा देती रचना………………सार्थक लेखन्।

    जवाब देंहटाएं
  13. आप सभी पाठकों का हृदय से धन्यवाद...आपकी टिप्पणी प्रेरणास्रोत होती हैं..आभार

    जवाब देंहटाएं
  14. रात की स्याही जब
    चारों ओर फैलती है
    गुनाहों के कीड़े ख़ुद -ब -ख़ुद
    बाहर निकल आते हैं

    nice lines...samaj ko nai raah dikhane ki ek behtar koshish hai aapki ,

    sarhak bhaav hai kavita m

    जवाब देंहटाएं
  15. कोशिश हो सकती है
    शायद हमारी कामयाब
    स्याह रातों से उन्हें हम
    उजेरे में ले आते हैं ।-----कोशिश करना ही व्यक्ति का धर्म है---लाज़बाव .

    जवाब देंहटाएं

आपकी प्रतिक्रियाएं हमारे मार्गदर्शन हेतु आवश्यक है । आप अपने विचारों को बेबाकी से कहें । आपके सुझाव आमंत्रित है।