Pages - Menu

शनिवार, 10 अप्रैल 2010

मानता हूँ ......(कविता ).......नीशू तिवारी

"प्रेम के वशीभूत होकर
सात फेरे में बधनें के
अपराध की सजा
जिन्दा जला कर दी जाती है
लेकिन
खापों और पंचायतों के
कूर्र्तापूर्ण फैसले को
इसकी परिणति
नहीं मानता हूँ


"दर्द से तड़पता
हादसे का शिकार हुआ इन्सान
दम तोड़ देता है
इलाज के आभाव में
लेकिन
मानवता के दंश व अभिशाप
के बीच
दर्दनाक मौत को ,
चटकारे लेकर पढ़ा जाना
साहस नहीं
कायरता मानता हूँ"


"दंतेवाडा में सैनिक
खून की होली खेल
शहीद हो जाता है
लेकिन
तानाशाहों की
नम आँखों को
गहरे जख्मों पर
मरहम नहीं
प्रहार मानता हूँ"

7 टिप्‍पणियां:

  1. नीशू जी .....इस रचना के लिए हमारे पास कोई शब्द नहीं है .....गहरा प्रहार किया है आपने ....हर एक लाइन को पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं ...बधाई

    जवाब देंहटाएं
  2. kya baat hai sir ji itni acchi kavita aapki lagi ki sabd kam pad rahe hai kahne ko .......

    जवाब देंहटाएं
  3. lajawab............
    likhate rahiye.


    Ashutosh

    जवाब देंहटाएं
  4. "दर्द से तड़पता
    हादसे का शिकार हुआ इन्सान
    दम तोड़ देता है
    इलाज के आभाव में
    लेकिन
    मानवता के दंश व अभिशाप
    के बीच
    दर्दनाक मौत को ,
    चटकारे लेकर पढ़ा जाना
    साहस नहीं
    कायरता मानता हूँ"
    Samvedanheenta ki esse badi aur kya trasadi ho sakti hai..... Har ghatna-durghatna ko chatkare maarkar padhkar ek kone mein patak dene waalon ke muhn par yah karara tamacha hai....

    जवाब देंहटाएं
  5. नि:शब्द हूँ…………………और व्यथित भी।

    जवाब देंहटाएं

आपकी प्रतिक्रियाएं हमारे मार्गदर्शन हेतु आवश्यक है । आप अपने विचारों को बेबाकी से कहें । आपके सुझाव आमंत्रित है।