Pages - Menu

बुधवार, 10 मार्च 2010

मुश्किलें आती रही------[गजल]------- पुरु मालव

मुश्किलें आती रही, हादिसे बढ़ते गये ।
मंज़ि़लों की राह में, क़ाफ़िले बढ़ते गये ।

दरमियाँ थी दूरियाँ, दिल मगर नज़दीक़ थे
पास ज्यूँ-ज्यूँ आये हम, फ़ासले बढ़ते गये ।

राहरवों का होंसला, टूटता देखा नहीं
ग़रचे दौराने-सफ़र, हादिसे बढ़ते गये ।

साथ रह कर भी बहम हो न पाई ग़ुफ़्तग़ू
ख़ामशी के दम ब दम, सिलसिले बढ़ते गये ।

हम थे मंज़िल के क़रीब, और सफ़र आसान था
यक-ब-यक तूफ़ां उठा, वस्वसे बढ़ते गये ।

किस्सा-ए-ग़म से मेरे कुछ न आँच आई कभी
मेरे दुख और उनके 'पुरु' क़हक़हे बढ़ते गये ।

7 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत ही बेहतरीन गजल , बधाई ।

    जवाब देंहटाएं
  2. दरमियाँ थी दूरियाँ, दिल मगर नज़दीक़ थे
    पास ज्यूँ-ज्यूँ आये हम, फ़ासले बढ़ते गये ।
    वाह बहुत खूब। बहुत अच्छी लगी गज़ल पुरू मालव जी को बधाई

    जवाब देंहटाएं
  3. वाह वाह - बहुत खूब

    जवाब देंहटाएं
  4. दरमियाँ थी दूरियाँ, दिल मगर नज़दीक़ थे
    पास ज्यूँ-ज्यूँ आये हम, फ़ासले बढ़ते गये ।

    ye sher behad pasand aaya

    जवाब देंहटाएं
  5. हम थे मंज़िल के क़रीब, और सफ़र आसान था
    यक-ब-यक तूफ़ां उठा, वस्वसे बढ़ते गये

    बहुत बढ़िया
    पसंद आई

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत ही उम्दा प्रस्तुति रही । आभार

    जवाब देंहटाएं

आपकी प्रतिक्रियाएं हमारे मार्गदर्शन हेतु आवश्यक है । आप अपने विचारों को बेबाकी से कहें । आपके सुझाव आमंत्रित है।