गजल
अनमोल रहा हूँ......
है
दिल की बात तुझसे मगर खोल रहा हूँ
मैं
चुप्पियों में आज बहुत बोल रहा हूँ
सांसों
में मुझे तुझसे जो एक रोज मिली थी
वो
खुश्बूयें हवाओं में अब घोल रहा हूँ
अब
तेरी हिचकियों ने भी ये बात कही है
मैं
तेरी याद साथ लिये डोल रहा हूँ
सोने
की और न चांदी की मैं बात करुंगा
मैं
दिल की ही तराजू पे दिल तोल रहा हूँ
चाहो
तो मुहब्बत से मुझे मुफ्त ही ले लो
वैसे
तो शुरु से ही मैं अनमोल रहा हूँ
अच्छी लगी ये रचना शुभकामनायें
जवाब देंहटाएंबहुत ही खूबसूरत रचना लगी ।
जवाब देंहटाएंसुन्दर रचना के लिए आभार ।
जवाब देंहटाएंकम शब्दो में बड़ी बात कर दी आपने ।
जवाब देंहटाएंएक अनमोल रचना...
जवाब देंहटाएं