हिन्दी साहित्य मंच द्वारा आयोजित द्वितीय कविता प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया है। हिन्दी साहित्य मंच द्वारा विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और साहित्य से जुड़ी हुई पुस्तकें पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है । इस बार हमें अधिक संख्या में कविताएं प्राप्त हुई । जिससे हमारा प्रयास सफल हो पाया । इसी तरह की भागीदारी की उम्मीद भी करता है यह मंच । आप भी अपना सहयोग कर हिन्दी साहित्य को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं । हिन्दी साहित्य मंच हिन्दी दिवस के अवसर पर एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन कर रहा है । जिसका विषय है - " हिन्दी साहित्य का बचाव कैसे ? " अधिक जानकारी के लिए आप यहां देखें- www.hindisahityamanch.blogspot.com ।
हिन्दी साहित्य मंच की द्वितीय कविता प्रतियोगिता के विजेता ---
प्रथम पुरस्कार - नवनीत नीरव ( रचना-" मन गीला " के लिए )
द्वितीय पुरस्कार- डाo श्याम गुप्ता ( रचना -" सजनि तुम सुर में सजो तो " के लिए )
तृतीय पुरस्कार - डाo तारा सिंह ( रचना -" हे सारथी़ ! रोको अब इस रथ को " के लिए )
सांत्वना पुरस्कार -
प्रथम स्थान - अनुज कौशिक ( रचना - " हिन्दी की वेदना " के लिए )
द्वितीय स्थान- किशोर कुमार ( रचना - " प्राचीन मंदिर में " के लिए )
हिन्दी साहित्य मंच की ओर से सभी विजेताओं को बहुत बहुत बधाई । और जिन्होनें ने अपनी रचना इस प्रतियोगिता हेतु भेजी हम उनके आभारी हैं । अगली प्रतियोगिता में दुबारा से हमें आपकी रचनाओं का इतंजार रहेगा । किसी भी तरह की जानकारी के लिए आप हमें इस अंतरजाल पते (hindisahityamanch@gmail.com ) पर संपर्क करें ।
संचालक
हिन्दी साहित्य मंच