Pages - Menu

बुधवार, 30 दिसंबर 2009

शाम

शाम की छाई हुई धुंधली


चादर से

ढ़क जाती हैं मेरी यादें ,

बेचैन हो उठता है मन,

मैं ढ़ूढ़ता हूँ तुमको ,

उन जगहों पर ,

जहां कभी तुम चुपके-चुपके मिलने आती थी ,

बैठकर वहां मैं

महसूस करना चाहता हूँ तुमको ,

हवाओं के झोंकों में ,

महसूस करना चाहता हूँ तुम्हारी खुशबू को ,

देखकर उस रास्ते को

सुनना चाहता हूँ तुम्हारे पायलों की झंकार को ,

और

देखना चाहता हूँ

टुपट्टे की आड़ में शर्माता तुम्हारा वो लाल चेहरा ,

देर तक बैठ

मैं निराश होता हूँ ,

परेशान होता हूँ कभी कभी ,

आखें तरस खाकर मुझपे,

यादें बनकर आंसू उतरती है गालों पर ,

मैं खामोशी से हाथ बढ़ाकर ,

थाम लेता हूं उन्हें टूटने से ,

इन्ही आंसूओं नें मुझे बचाया है टूटने से ,

फिर मैं उठता हूं

फीकी मुस्कान लिये

एक नयी शुरूआत करने ।


प्रस्तुति-
नीशू

3 टिप्‍पणियां:

  1. नीशू जी बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति है । बधाई और नये साल की शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  2. फिर मैं उठता हूं

    फीकी मुस्कान लिये

    एक नयी शुरूआत करने ।
    अच्छी रचना है...!!! नव वर्ष की शुभकामनाऐं ...

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर रचना
    बहुत बहुत आभार
    इस उम्दा रचना के लिए बधाई

    जवाब देंहटाएं

आपकी प्रतिक्रियाएं हमारे मार्गदर्शन हेतु आवश्यक है । आप अपने विचारों को बेबाकी से कहें । आपके सुझाव आमंत्रित है।