Pages - Menu

गुरुवार, 5 नवंबर 2009

रिश्ते बंद है आज चंद कागज के टुकड़ो में

रिश्ते बंद है आज


चंद कागज के टुकड़ो में,


जिसको सहेज रखा है मैंने


अपनी डायरी में,


कभी-कभी खोलकर देखता हूँ


उनपर लिखे हर्फों को


जिस पर बिखरा है


प्यार का रंग,


वे आज भी उतने ही ताजे है


जितना तुमसे बिछड़ने से पहले,


लोग कहते हैं कि बदलता है सबकुछ


समय के साथ,


पर ये मेरे दोस्त


जब भी देखता हूँ गुजरे वक्त को,


पढ़ता हूँ उन शब्दो को


जो लिखे थे तुमने,


गूजंती है तुम्हारी आवाज


कानो में वैसे ही,


सुनता हूँ तुम्हारी हंसी को


ऐसे मे दूर होती है कमी तुम्हारी,


मजबूत होती है रिश्तो की डोर


इन्ही चंद पन्नो से,


जो सहेजे है मैंने न जाने कब से।

6 टिप्‍पणियां:

  1. कागज में बंद चाँद रिश्ते ...
    भावपूर्ण अभिव्यक्ति ..!!

    जवाब देंहटाएं
  2. मनुष्‍य के लिए हवा-पानी की तरह ही रिश्‍ते भी जरूरी हैं। इन्‍हें जितना अपने पास रखा जाए, उतना ही सुकून देते हैं। आपकी अभिव्‍यक्ति पसन्‍द आयी, बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  3. कानो में वैसे ही,
    सुनता हूँ तुम्हारी हंसी को
    ऐसे मे दूर होती है कमी तुम्हारी,
    मजबूत होती है रिश्तो की डोर
    इन्ही चंद पन्नो से,

    बहुत ही सुन्‍दर शब्‍दों का चयन, भावपूर्ण प्रस्‍तुति के लिये बधाई ।

    जवाब देंहटाएं
  4. वक्त गुजर जाता है पर यादें रह जाते हैं
    भले ही आज रिश्ते टूट रहे हैं पर रिश्तों की अपनी अहमियत है

    जवाब देंहटाएं

आपकी प्रतिक्रियाएं हमारे मार्गदर्शन हेतु आवश्यक है । आप अपने विचारों को बेबाकी से कहें । आपके सुझाव आमंत्रित है।