बंद करता हूं जब आंखे
सपने आखों में तैर जाते हैं ,
जब याद करता हूँ तुमको
यादें आंसू बनके निकल जाती हैं ,
ये खेल होता रहता है ,
यूं हर पल , हर दिन ही ,
तुम में ही खोकर मैं ,
पा लेता हूँ खुद को ,
जी लेता हूँ खुद को ,
बंद करता हूँ आंखें तो
दिखायी देती है तुम्हारी तस्वीर ,
सुनाई देती है तुम्हारी हंसी कानों में,
ऐसे ही तो मिलना होता है तुमसे अब।।
बंद कर आंखें देर तक,
महसूस करता हूँ तुमको ,
और न जाने कब
चला जाता हूँ नींद के आगोश में ,
तुम्हारे साथ ही ।।
बहुत ही सुन्दर रचना प्रेम को दर्शाती हुई ।
जवाब देंहटाएंसुन्दर प्रेमरस की अभिव्यक्ति बधाई
जवाब देंहटाएंbehad khubsoorat rachana......prem me dubi rachana
जवाब देंहटाएंप्रेम की भाव भिगी बहुत ही सुन्दर रचना। बधाई
जवाब देंहटाएंbahut hi achhi.
जवाब देंहटाएंvery good
जवाब देंहटाएं